राजस्थान में प्रचलित सिक्के
Coins prevalent in Rajasthan
- “Bibliography of Indian Coins” नामक ग्रंथ में भारतीय सिक्कों को सचित्र क्रमबद्ध वैज्ञानिक विवेचन उपलब्ध है।
- केब ने 1893 ई. में 'द करेंसीज ऑफ दी स्टेट्स ऑफ राजपूताना' पुस्तक लिखी।
- सिक्कों के अध्ययन को 'न्यूमिसमेटिक्स' कहा जाता है।
- सर्वप्रथम भारत में शासन करने वाली यूनानी शासकों के सिक्कों पर लेख एवं तिथियाँ उत्कीर्ण मिलती है।
- सर्वाधिक सिक्के उत्तरी मौर्यकाल में मिलते है।
- सर्वाधिक सोने के सिक्के गुप्तकाल में जारी किये गये थे।
- कुषाणवंशी शासक वीम कदफिसस ने सर्वप्रथम भारत में सोने का सिक्का तैयार करवाया।
- कुषाणों के समय सर्वाधिक शुद्ध सोने के सिक्के प्रचलित थे।
- ब्रिटिश भारत का राजस्थान में सर्वाधिक प्राचीन चाँदी का सिक्का 'कलदार' था।
- शेरशाह के सिक्कों में 180 ग्रेन को 'रूपया' नाम दिया गया। जो वर्तमान में प्रचलित है।
- राजस्थान में किसी राजवंश द्वारा जारी सिक्कों में सर्वप्रथम चौहानवंशीय सिक्कों का जिक्र हुआ है।
- 1 इनमें वासुदेव का द्रम/विशोषक (ताँबे), रूपक (चाँदी), दीनार(सोने का सिक्का) था।
- रंगमहल (हनुमानगढ़) यहाँ पर कुषाण कालीन सिक्के मिले है, जिन्हें 'मुरण्डा' कहा गया है।
- गुरारा, सीकर जिले के इस गाँव से 2744 पंचमार्क प्राप्त हुए है। इनमें से 61 सिक्कों पर 'थ्री मैन' अंकित है
- बीकानेर - गजशाही सिक्का (चाँदी)।
- जैसलमेर - मुहम्मदशाही, अखैशाही, अखयशाही, डोडिया (ताँबा)
- उदयपुर - स्वरूपशाही, चांदोड़ी, शाहआलमशाही, ढ़ींगला, त्रिशुलियां, भिलाड़ी, कर्षापण, भीड़रिया, पदमशाही ।
- डूंगरपुर - उदयशाही सिक्का।
- बाँसवाड़ा - सालिमशाही सिक्का , लक्ष्मणशाही।
- प्रतापगढ़ - आलमशाही सिक्का।
- शाहपुरा - ग्यारसदिया सिक्का , माधोशाही।
- कोटा - गुमानशाही, लक्ष्मणशाही सिक्के।
- झालावाड - मदनशाही सिक्का।
- करौली - कटार झााड़शाही।
- धौलपुर - तमंचाशाही सिक्का।
- भरतपुर - शाहआलम।
- अलवर - अखयशाही, रावशाही सिक्के , रावशाही टक्का।
- जयपुर - झाड़शाही, मुहम्मदशाही, माधोशाही।
- जोधपुर - विजयशाही, भीमशाही, गदिया, फदिया सिक्के , लल्लूलिया, रूपया, ढल्बूशाही।
- सोजत (पाली) - लल्लू लिया।
- सलूम्बर - पद्यशाही (ताम्रमुद्रा)।
- किशनगढ़ - शाहआलम।
- बूँदी - रामशाही सिक्का,ग्यारहसना, कटारशाही, चेहरेशाही
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any kind of suggestion or want information on a particular topic of history, then comment. Thank you
आपको किसी भी तरह का सुझाव देना है या इतिहास के किसी विशेष टॉपिक्स पर जानकारी चाहते है तो कमेंट करें। धन्यवाद