बुधवार, 6 मई 2020

भारतीय संस्कृति का विदेशों में प्रसार The spread of Indian culture abroad



                                      भारतीय संस्कृति का विदेशों में प्रसार

भारत का बाह्य देशों से संबंध अभूतपूर्व रहा है। भारत में विदेशी आक्रमणीकारी, विजेता, व्यापारी, धर्म प्रचारक विदेशों से आते रहे है तथा भारत से भी व्यापारिक, धर्म प्रचारक व उपनिवेशकों ने विदेशों में जाकर भारतीय सभ्यता व संस्कृति का प्रसार किया।

  • भारत का संबंध मध्य एशिया व दक्षिणी पूर्वी एशिया देशों से हुआ। यह संपूर्ण क्षेत्र वृहत्तर भारत के नाम से जाना जाता था।
  • वृहत्तर भारत का विभाजन हम दों भागों में कर सकते है -
                   1. मध्य एशिया, तिब्बत, चीन।
                   2. हिन्द चीन, दक्षिण पूर्व एशिया।
भारत व मध्य एशिया

  • चीन भारत, ईरान के बीच के प्रदेशों को मध्य एशिया कहा जाता है। या चीनी तुर्किस्तान भी कहा           जाता है।
  • इसमें काशगर (शैलदेश) यारकन्द (कोक्कुक), खोतान (खोतुम्न), शानशान, र्तुफान(भरूक)        कूची (कूचा) करसहर (अग्रिदेश) आदि राज्यों की गणना की जाती है।
  • मध्य एशिया के उत्तर में कूचीदक्षिण में खोतान भारतीय संस्कृति के प्रसिद्ध केन्द्र थे। मध्य           एशिया के दक्षिण क्षेत्र में स्थित खोतान भारतीय संस्कृति  का सर्वमुख केन्द्र था। यहां पर                     अशोक  के पुत्र कुणाल ने हिन्दू राज्य की स्थापना की इसे यहां के लेखों में कुस्तन कहा गया है।
  • फाहियान के अनुसार यहां पर प्रसिद्ध गोमती बिहार था जिसमें 3000 भिक्षु निवास करते थे।
  • मध्य एशिया के उत्तर में कूची प्रसिद्ध केन्द्र था।
  • प्रसिद्ध विद्वान कुमारायण व जीवा की संतान कुमारजीव ने यहां बौद्ध धर्म का प्रचार किया।              आठंवीं शताब्दी में यहां पर मुख्यत: बौद्ध संस्कृति का प्रचार हुआ। मध्य एशिया के शासकों                सुवर्णपुष्प,  हरदेव, सुवर्णदेव ने ब्राह्मी लिपि को अपनाया तथा कुलीन वर्ग के संस्कृत को मध्य              एशिया में प्राप्त  भारतीय ग्रन्थों में धम्मपद व सारिपुत्र प्रकरण उल्लेखनीय है।
  • भारतीय कला की गंधार शैली का प्रभाव भी यहां पर दृष्टिगोचर होता है।

तिब्बत
  • यह क्षेत्र पामीर के पठार से ठका हुआ है।  पामीर को दुनिया की छत भी कहते है। पहाडिय़ा इसे           तीन भागों में विभक्त करती है। जिन्हें छोलखा कहा जाता है।
  • महाभारत  व कालीदास के रघुवंश में इसे त्रिविष्टप कहा गया है।
  • 7वीं सदी के पूर्व तक का काल तिब्बत का अन्धकार युग है। 7वीं सदी के आस-पास एक राजा संगपों/सनंगपों का उल्लेख मिलता है। इनके विद्वान थोनमि संभोट/थम्भोटी को भाषा व व्याकरण के अध्ययन हेतु भारत भेजा और नालंदा विश्वविद्यालय में थम्भोटी ने तिब्बती लिपि का आविष्कार किया इसलिए थम्भोटी को तिब्बती साहित्य का जनक कहते है  वापिस जाकर उसने वर्णमाला व व्याकरण का अविष्कार किया 
  • सनगंपों ने भारत से नालंदा से शांतिरक्षित व औदंतपुरी से पद्मसंभव नामक विद्वानों को तिब्बत आमंत्रित किया। इनके लिए वहां पर ओदंतपुरी की नकल पर वहां समयस बिहार बना है।
  • 11वीं सदी में विक्रमशिला के महान श्रीज्ञान दीपंकर अतिशा वहां गये व बौद्ध धर्म का प्रचार किया। विक्रमाशिला के आदर्श पर वहां साक्या बिहार बना है।
  • तिब्बती लिपि का अविष्कार नालन्दा में हुआ। तिब्बत के 14वेें दलाई लामा वर्तमान में शरणार्थी के रूप में भारत रह रहे है।

चीन
  • महाभारत व मुनुसमृति में चीन का उल्लेख मिलता है। अर्थशास्त्र में चीनी सिल्क का उल्लेख प्राप्त होता है। चीन का नामकरण संभवत वहां के एक वंश चिन वंश के नाम पर हुआ। (127 ई०पू० से 220 ई० तक) भारत का व्यापार प्राचीन काल से ही चीन के साथ था। चीनी रेशम का उल्लेख चिनाशंकु के नाम से अर्थशास्त्र में हुआ।
  • सर्वप्रथम कुषाण शासकों ने दो ई०पू० मेंं कुछ ग्रंथ चीनी दरबार में भेंट कर चीन को बौद्ध धर्म से परिचित करवाया। यहां के हान वंश के शासक मिंगटी ने भारत से धर्मरक्षित व काश्यप मातंग को चीन आमत्रित किया। और उनके रहने के लिए शवेताश्वार विहार बनवाया। यह चीन का प्राचीनत बौद्ध विहार था।
  • तांग राजा के काल को चीन में बौद्ध धर्म का स्वर्ण युग कहते है।भारतीय स्तूपों की नकल पर बने स्तूप वहां पैगोड़ा कहलाते है।
  • चीन से चौथी शताब्दी में फाहयान, सॉतवीं शताब्दी में क्रमश: हवेनसांग और इत्सिंग भारत आये 

हिन्दी चीन
  • ईसा की दुसरी शताब्दी तक इन राज्यों में सर्वप्राचीन राज्य कम्बुज (कम्बोडिया) जिो चीनी साहित्य में फूनान भी कहते है, में भारतीय संस्कति की स्थापना हुई 
  • यहां पर हिन्दु राज्य की स्थापना कौडिन्य नामक ब्राह्मण ने की थी।
  •  कम्बोडिया में सिमरिप शहर में मिकांग नदी के किनारेा प्रसिद्ध निर्मित अकोरवाट/अंगकोरवाट का विष्णु मंदिर  है। इसका निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय (1113 से 1145) ने करवाया। जिसे धरणीन्द्रवर्मन नें पूर्ण करवाया 

  • यहां का अन्य राज्य चम्पा (वियतनाम ) बर्मा (म्यांमार) तथा स्याम (थाईलैण्ड) व मलाया (मलेशिया)है। चम्पा (वियतनाम) में भद्रवर्मन ने माइसोन में शिव मंदिर का निर्माण करवाया।
  • बर्मा में क्यानजित्थ नामक शासक ने पगान (अरिमर्दनपुर) में आनन्द मंदिर बनवाया।
  • मलय प्रायद्वीप का प्रसिद्ध व्यापारिक स्थल तक्कोल था।
दक्षिण पूर्वी एशिया
  • इस क्षेत्र मेंं जावा(यवद्वीप), सुमात्रा(सुवर्णद्वीप), बालि, बोर्निया (वरूणद्वीप)आदि प्रदेश आते है। सुमात्रा इन्डानेशिया में प्राचीन राज्य श्रीविजय द्वारा स्थापित किया गया था।

  • 8 वीं सदी ई०पू० में जावा और सुमात्रा के प्रदेशों पर शैलेन्द्र राजाओं को शासन था।
  • इन्डानेशिया के जावा के प्रसिद्ध बोरोबूदूर के स्तूप का निर्माण शैलेन्द्र राजाओं ने 9 वीं श्ताब्दी में करवाया। स्तूप की खोज सर थॉमस स्टैमफोर्ड रैफल्स द्वारा की गई थी जावा को रामायण में यवद्वीप भी कहा गया है।
  • यहां का एक प्रसिद्ध ग्रंथ तत्वनिंगव्यवहार है जिसमें ऋग्वेद के पुरूष सूक्त भी भांति चारों वर्णो की उत्पति ब्रह्मा के विभिन्न अंगों से बताई गयी है।
  • जावा के साहित्य पर भारतीय व विशेषकर कालिदास का प्रभाव है। यहां के साहित्य को इण्डो-जावानी साहित्य भी कहा जाता है।
  • यहां पर कालिदास के ग्रंथ रघुवंश के आधार पर सुमन सान्तक लिखा गया।
  • कुमार संभव के आधार पर समरदहन लिखा गया।
  • बोरोबूदूर के स्तूप को मजूमदार ने विश्व का 8 वां आशचर्य कहा है।

  • चम्पा (वियतनाम) के माइसोन मन्दिर,अकोरथोम का बेयोन मन्दिर और जावा का लोरोजोंगरम मन्दिर भारतीय संस्कति के  सर्वोतम उदाहरण है 
------------------------------------------------------------------------------------------------------------

The spread of Indian culture abroad

India's relations with external countries have been unprecedented. In India, foreign invaders, conquerors, merchants, missionaries have been coming from abroad and businessmen, missionaries and colonists from India also spread Indian civilization and culture abroad.
India was associated with Central Asia and South East Asia countries. This entire region was known as Greater India.
We can divide Greater India into two parts -
                   1. Central Asia, Tibet, China.
                   2. Indian China, Southeast Asia.

India and Central Asia
  • The territories between China, India, Iran are called Central Asia. Or also called Chinese Turkistan.
  • It counts the states of Kashgar (Shailesh) Yarkand (Kokkuk), Khotan (Khotumn), Shanshan, Rtufan (Bharuk) Kucchi (Kucha) Karshar (Agridesh) etc.
  • Kutch in the north of Central Asia and Khotan in the south were famous centers of Indian culture. Khotan, located in the south region of Central Asia, was the main center of Indian culture. It is here that Ashoka's son Kunal founded the Hindu kingdom, it has been called Kustan in the articles here.
  • According to Fahian, there was the famous Gomti Bihar in which 3000 monks lived.
  • Coochie was a famous center in the north of Central Asia.
  • Kumarajiv, the progenitor of the famous scholar Kumarayana and Jeeva, preached Buddhism here. Mainly Buddhist culture was propagated here in the eighth century. The rulers of Central Asia, Suvarnapush, Hardev, Suvarnadeva adopted the Brahmi script and the Dhammapada and Sariputra episodes are notable among the Indian texts of the elite Sanskrit received in Central Asia.
  • The Gandhar style of Indian art is also visible here.
Tibet
  • The region is weathered by the Pamir plateau. Pamir is also called the roof of the world. The hills divide it into three parts. Those are called Chholkha.
  • In the Raghuvansha of Mahabharata and Kalidasa, it has been called Trivishtap.
  • The period before the 7th century is the dark era of Tibet. There is a mention of a king Sangapo / Sanangapo around 7th century. His scholar Thonmi Sambhot / Thambhoti was sent to India for the study of language and grammar and Thambhoti invented the Tibetan script at Nalanda University, hence Thambhoti is called the father of Tibetan literature, going back he invented the alphabet and grammar.
  • The sangamps invited scholars named Padmasambhava from Nalanda from India and Padmasambhava from Oudantpuri. For these, there is a time Bihar created on the imitation of Odantpuri there.
  • In the 11th century, the great Shri Gyan Dipankar Atisha of Vikramshila went there and preached Buddhism. Sakya Bihar is built there on the idol of Vikramashila.
  • The Tibetan script was invented in Nalanda. The 14th Dalai Lama of Tibet is currently living in India as a refugee.
China
  • China is mentioned in Mahabharata and Munusmriti. Chinese silk finds mention in economics. China was probably named after a dynasty called the Chin dynasty. (127 BC to 220 CE) India's trade was with China since ancient times. Chinese silk was mentioned in economics under the name of Chinashunku.
  • The Kushan rulers first introduced some texts to the Chinese court in two BC and introduced China to Buddhism. Here the ruler of Han dynasty, Mingti, invited China from India to protect and Kashyap Matang. And built Shwetashwar Vihar for them. It was the ancient Buddhist vihara of China.
  • The era of the Tang king is called the Golden Age of Buddhism in China. Stupas built on imitation of Indian stupas are called pagodas there.
  • Fahyan from China came to India in the fourth century, Havensang and Etsing respectively in the seventeenth century
Hindi China
  • By the second century of Christ, Indian culture was established in the ancient state of Kambuj (Cambodia) which is also called Funan in Chinese literature.
  • Here the Hindu kingdom was founded by a Brahmin named Kaudinya.
  •  The city of Simrip in Cambodia has the Vishnu temple of the famously built Akorvat / Angkor Wat on the banks of the Mikang River. It was built by Suryavarman II (1113 to 1145). Which was completed by Dharanindravarman
  • Other states here are Champa (Vietnam), Burma (Myanmar) and Syam (Thailand) and Malaya (Malaysia). In Champa (Vietnam), Bhadravarman built the Shiva temple in Maison.
  • In Burma, a ruler named Kyanjitth built the Anand Temple at Pagan (Arimardanpur).
  • The famous trading site of the Malay Peninsula was Takkol.
  • South East Asia
  • The region includes Java (Yavadweep), Sumatra (Suvarnadweep), Bali, Bornea (Varunadweep) etc. Sumatra was founded by Srivijaya, the ancient kingdom in Indonesia.
  • In the 8th century BC, the territories of Java and Sumatra were ruled by the Shailendra kings.
  • The famous Borobudur stupa of Java in Indonesia was built by the Shailendra kings in the 9th century. The stupa was discovered by Sir Thomas Stamford Raffles. Java is also called Yavadwip in the Ramayana.
  • A famous book here is the Tattvarnainga, in which, like the male Sukta of the Rigveda, the origin of the four varnas is told from the different parts of Brahma.
  • Indian and especially Kalidas influence on the literature of Java. As here

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any kind of suggestion or want information on a particular topic of history, then comment. Thank you
आपको किसी भी तरह का सुझाव देना है या इतिहास के किसी विशेष टॉपिक्स पर जानकारी चाहते है तो कमेंट करें। धन्यवाद

राजस्थान में प्रचलित सिक्के Coins prevalent in Rajasthan

राजस्थान में प्रचलित सिक्के Coins prevalent in Rajasthan “Bibliography of Indian Coins”  नामक ग्रंथ में भारतीय सिक्कों को सचित्र क्...